GOOGLE


Friday, September 2, 2011

confidence is a way to victory

किसी भी विजेता की ओर ध्यान दीजिए। उनकी जीत का रहस्य उनका अटल विश्वास है। संसार का चमत्कार विश्वास ही है। मानव की संपूर्ण सफलताओं का भवन विश्वास के आधार पर ही टिका हुआ है। 

विश्वास के बल पर आप असंभव कार्य में भी सफल हो सकते हैं। आत्मविश्वासी मनुष्य के लिए कौन-सा कार्य असंभव है? आत्मविश्वास को जागृत करके हम अपना बल दुगुना कर लेते हैं। 

आत्मविश्वास के बल पर कहे हुए शब्द सहस्रों लोगों में उस विश्वास का संचार कर सकते हैं, जिसके बल पर वह भयानक-से-भयानक संकट में भी पर्वत के समान अटल रहे। 

सर्वशक्तिमान भगवान के प्रति विश्वास न हो तो मानव वह कदापि नहीं बन सकता, जो बनने की आकांक्षा रखता है। ऐसे व्यक्ति की संपूर्ण प्रार्थनाएं शून्य से वापस लौट आती हैं। 

कितना ही परिश्रम किया जाए अविश्वास ऐसा घातक शस्त्र है, जिसके द्वारा सफलता की संभावनाएं मिट जाती हैं।   

faith in god is door to success

जब मनुष्य को यह विदित हो जाता है कि वह दिव्य शक्ति को, जिसे परमात्मा कहते हैं, एक भाग है, उसका उस असीम शक्ति से अविच्छिन्न संबंध है, तो उसे अपने अंदर एक दैवी बल की अनुभूति होने लगती है। 

उसके लिए तब कोई भी कार्य ऐसा नहीं रह जाता जो उसके सामर्थ्य से बाहर हो;  तब उसकी निर्बलता आमूल नष्ट हो जाती है, तब ईश्वरीय शक्ति उसके अणु-अणु में, उसकी अंतरात्मा में आ जाती है। 

तभी मनुष्य को सफलता की कुंजी मिल जाती है अर्थात आत्मविश्वास ही वह ईश्वरीय शक्ति है, जिसके फलस्वरूप मनुष्य बड़े से बड़ा काम कर गुजरता है।